ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शिवहर: कपकपाती ठंड में मां ने बेटी को फेंका, पुआल के ढेर पर मिली 2 माह की बच्ची

शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के चमैनिया गांव में पुआल के ढेर पर 2 माह की बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की है।

bihar
गांव में मचा हड़कंप
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के चमैनिया गांव में 2 माह की बच्ची पुआल पर पड़ा मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. बच्ची योगेंद्र सिंह के रखें पुआल पर पड़ी हुई मिली है. ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना पंचायत प्रतिनिधि को दी.


 आशंका जताई जा रही है की बच्ची को किसी ने जानबूझकर यहां छोड़ दिया है। सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया प्रकाश कुंवर सिंह उर्फ गोलू बाबू ओर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और मानवीय पहल करते हुए बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया.


 उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना देते हुए अनुरोध किया कि बच्ची की पहचान कर उसके परिवार तक जल्द से जल्द जानकारी पहुंचाई जाए. फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण और पी एल वी राम कृष्ण विकास ने भी इस मामले में प्रशासन से संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कदम उठाने की अपील की है।


शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स