ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नामांकन में शामिल हो सकते हैं।

Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह,  NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Politics : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है, ऐसे में सभी दलों के उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुटे हैं। खास तौर पर एनडीए खेमे में हलचल ज्यादा देखी जा रही है, क्योंकि गठबंधन की ओर से सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।


नामांकन से पहले बीजेपी के उम्मीदवार नितिन नवीन ने पटना स्थित महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की और जीत की कामना की। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार और देश के विकास के लिए एनडीए सरकार लगातार काम कर रही है और राज्यसभा में भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।


इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर भी सियासी चर्चा तेज हो गई है। जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है और उन्होंने खुद राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करीब डेढ़ बजे विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


मुख्यमंत्री के नामांकन को लेकर एनडीए के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी भी देखने को मिल सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना पहुंच चुके हैं। फिलहाल वे मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विधानसभा पहुंच सकते हैं और उनके नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।


सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह न केवल नीतीश कुमार बल्कि बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन के नामांकन में भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी बड़े चुनावी मौकों पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी एनडीए की एकजुटता का संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती रही है।


बिहार में इस बार राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है। एनडीए ने इन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गठबंधन के फार्मूले के तहत दो-दो सीटें जेडीयू और बीजेपी के खाते में गई हैं, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को दी गई है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। यदि नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचते हैं तो राज्य की सत्ता और नेतृत्व को लेकर नई चर्चा शुरू हो सकती है। हालांकि फिलहाल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं और आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।


आज नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण विधानसभा परिसर में राजनीतिक दलों के नेताओं की भीड़ भी देखने को मिल रही है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। चुनाव आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।


अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि एनडीए के उम्मीदवारों के साथ-साथ विपक्षी दल अपने प्रत्याशियों को लेकर क्या रणनीति अपनाते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यसभा चुनाव की तस्वीर और अधिक साफ हो जाएगी।