ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

राज्यसभा चुनाव 2026: नीतीश कुमार समेत NDA के सभी पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और गठबंधन के बड़े नेता रहे मौजूद

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में नीतीश कुमार और एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गठबंधन के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।

Rajya Sabha Election 2026
राज्यसभा का रण!
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ गठबंधन के सभी पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।


दरअसल, राज्यसभा में बिहार की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इन पांच सीटों पर इसी महीने चुनाव होने जा रहे हैं। आज नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन के आखिरी दिन एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। पांच उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम नीतीश कुमार का है। 


नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार के इस फैसले से बिहार की सियासत में हड़कंप मच गया है। पहले इस सीट के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत के नाम की चर्चा हो रही थी लेकिन हमेशा की तरह नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया और खुद राज्यसभा जाने का एलान कर पार्टी के लोगों के साथ साथ बिहार की जनता को भी हैरान कर दिया।


तमाम तरह के राजनीतिक कयासों और चर्चाओं के बीच आखिरकार उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ बीजेपी के दो उम्मीदवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश कुमार के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और जेडीयू से कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया है।


राज्यसभा चुनाव 2026: नीतीश कुमार समेत NDA के सभी पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और गठबंधन के बड़े नेता रहे मौजूद


राज्यसभा चुनाव 2026: नीतीश कुमार समेत NDA के सभी पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और गठबंधन के बड़े नेता रहे मौजूद

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता