Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
28-Jan-2022 09:25 PM
PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार को राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार को विरमित किए जाने से संबंधित अधिसूचना आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी। चंचल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे इसपर फैसला पहले ही हो चुका था और अब राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है। चंचल कुमार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।
चंचल कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव होने के साथ-साथ कई अन्य विभागों के प्रभार में थे। अब उनके जाने के बाद इन विभागों की जिम्मेदारी दूसरे आईएएस अधिकारियों को दी गई है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस जो फिलहाल ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद पर हैं। उन्हें अब प्रबंध निदेशक बिहार राज्य जल विद्युत निगम पटना और निदेशक ब्रेडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास से पहले से ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है।
राज्य सरकार के एक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 1991 बैच के एस सिद्धार्थ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास जन शिकायत सामान्य प्रशासन के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। एस सिद्धार्थ फिलहाल वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं।