ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / bihar / कोरोना को लेकर पटना में उच्चस्तरीय बैठक, कोविड-19 के नए वेरिएंट से निपटने...

कोरोना को लेकर पटना में उच्चस्तरीय बैठक, कोविड-19 के नए वेरिएंट से निपटने के लिए सरकार तैयार: अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और जागरुक रहें।

26-May-2025 04:10 PM

By First Bihar

PATNA: कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। देश में कोरोना का खतरा फिर मंडराने लगा है। 1000 से ज्यादा एक्टिव केसेज देश में सामने आए हैं। इसी को देखते हुए पटना में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गयी। इस दौरान कोविड-19 के नए वेरिएंट की समीक्षा की गयी। बैठक में शामिल अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट से निपटने के लिए बिहार सरकार तैयार है। किसी को कोरोना के नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है।


पटना के विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति एवं उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा के उ‌द्देश्य से आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की।


बैठक में राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य एवं अधीक्षक, साथ ही एम्स, आईजीआईएमएस, आरएमआरआई, ईएसआईसी, बिहटा के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, जांच एवं उपचार की व्यवस्था, तथा दवाओं एवं ऑक्सीजन सहित आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति की समीक्षा की गई।


अपर मुख्य सचिव ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और जागरुक रहें। INSACOG के अनुसार भारत में कोविड-19 के दो नए सब-वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन दोनों को मात्र "निगरानी में रखे गए वैरिएंट की श्रेणी में रखा है।


उन्होंने बैठक के दौरान सभी सिविल सर्जनों एवं मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों को संदिग्ध मामलों की पहचान, सक्रिय निगरानी और समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी जिले किसी भी संभावित परिस्थिति के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में जांच किट, मास्क, दवाएं, ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 


अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, प्रभावी समन्वय एवं जवाबदेही को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही जन जागरुकता बढ़ाने और नियमित निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, धर्मेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल, डॉ. अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।