ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / darbhanga-news / Bihar News: जीजा-साली के प्रेम प्रसंग ने मचाया बवाल, बहनों ने सौतन बनने...

Bihar News: जीजा-साली के प्रेम प्रसंग ने मचाया बवाल, बहनों ने सौतन बनने पर जताई रजामंदी

Bihar News: बिहार के दरभंगा में रिश्तों का अजीब मोड़, जब साली को अपने ही जीजा से प्रेम हो गया। वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप, बहनों ने सौतन बनने पर जताई सहमति, पति ने भी किया चौंकाने वाला दावा।

16-Aug-2025 08:10 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में रिश्तों के एक अनोखे और उलझे हुए मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। यहां एक विवाहित महिला को अपने ही जीजा से प्रेम हो गया, और मामला तब तूल पकड़ गया जब दोनों की अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।


मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि प्रेमिका बनी महिला की बड़ी बहन, यानी जीजा की पत्नी, अपनी सगी बहन को सौतन बनाकर रखने के लिए तैयार हो गई है, वहीं प्रेमिका के पति ने भी पलटवार करते हुए कहा कि यदि उसकी पत्नी अब जीजा के साथ रहेगी, तो वह भी उसकी पत्नी की बहन (जेठानी) को अपने साथ पत्नी बनाकर रखेगा।


यह अजीबोगरीब मामला कमतौल प्रखंड के एक गांव से जुड़ा है, जहां की निवासी नेहा की शादी संतोष दास से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। कुछ समय बाद संतोष दिहाड़ी मजदूरी के लिए पुणे चला गया। बाहर रहने के कारण वह पत्नी नेहा को समय नहीं दे पाता था। इसी दौरान नेहा की नज़दीकियाँ अपनी चचेरी बहन पूजा के पति, प्रवेश दास (जीजा) से बढ़ने लगीं। मोबाइल पर बातों का सिलसिला शुरू हुआ जो धीरे-धीरे मुलाकातों तक पहुँच गया। जब नेहा मायके जाती थी, तो प्रवेश उससे मिलने आता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध इतने गहरे हो गए कि उनकी प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।


फोटो वायरल होने के बाद जब नेहा के पति संतोष दास को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो वह तुरंत दरभंगा लौट आया। वह सीधे ससुराल, बनसारा गांव गया, लेकिन वहां नेहा नहीं मिली। बाद में पता चला कि नेहा अब अपनी बहन पूजा के घर, थलवारा पंचायत के सिनुआरा गांव में रह रही है। संतोष जब वहां पहुँचा और नेहा से घर चलने को कहा, तो नेहा ने साफ इनकार कर दिया। उसने स्पष्ट कहा कि वह अब अपने जीजा के साथ ही रहना चाहती है। हालांकि, फस्ट बिहार झारखंड इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। 


जब नेहा की बहन और प्रवेश की पत्नी पूजा से पूछा गया कि वह इस स्थिति को कैसे देखती है, तो उसने कहा कि वह अपनी बहन को सौतन के रूप में स्वीकार कर लेगी। उसका कहना था कि पति प्रवेश और नेहा दोनों एक-दूसरे से खुश हैं, और यदि संतोष नेहा की सही से देखभाल नहीं कर सका, तो उसकी बहन ने उसे सहारा दे दिया। 


इधर संतोष दास ने भी चौंकाने वाला बयान दिया। उसने कहा कि अगर नेहा अब प्रवेश के साथ रहेगी, तो वह प्रवेश की पत्नी पूजा को अपने साथ पत्नी बनाकर रखेगा, क्योंकि उसके भी दो बच्चे हैं और उनकी देखभाल करनी होगी। अब तक इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन यह मामला न केवल सामाजिक रिश्तों को लेकर सवाल खड़ा करता है, बल्कि कानूनी और नैतिक दृष्टिकोण से भी जटिल बनता जा रहा है।


बच्चों की जिम्मेदारी, महिला अधिकार, विवाह कानून, और सामाजिक मर्यादाएं इन सभी विषयों पर यह घटना बहस छेड़ने के लिए पर्याप्त है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन अगर शिकायत दर्ज होती है तो IPC की धारा 494 (द्वितीय विवाह), 497 (व्यभिचार) व अन्य पारिवारिक कानूनों के तहत कार्यवाही संभव है।