Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
18-Oct-2021 07:59 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुर्गा पूजा के बाद आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश आज ऊर्जा विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे।
मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए फरियादी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पाएंगे। इसके लिए जिलास्तर सही अब तैयारी होती है। 5 साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब जनता दरबार कार्यक्रम की फिर से शुरुआत की तो इसका स्वरूप बदला हुआ है।
जनता दरबार कार्यक्रम हर महीने पहले तीन सोमवार को आयोजित किया जाता है। हर सोमवार को तय विभागों से जुड़े मामलों का ही निष्पादन मुख्यमंत्री करते हैं। इस महीने जनता दरबार के लिए यह तीसरा सोमवार है। आज सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री वन पर्यावरण, भवन निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क, नगर विकास, लघु जल संसाधन, पशु एवं मत्स्य संसाधन, गन्ना विकास और सहकारिता, पंचायती राज जैसे विभागों से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई करेंगे।