ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / bihar / Bihar News: बीच सड़क बिहार पुलिस की बर्बरता..आदिवासी युवक पर बेरहमी से बरसाई...

Bihar News: बीच सड़क बिहार पुलिस की बर्बरता..आदिवासी युवक पर बेरहमी से बरसाई लाठियां, RJD ने उठाये सवाल

Bihar News: कटिहार में बीच सड़क पुलिसवालों ने एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई की है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

27-Feb-2025 11:24 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने बीच सड़क एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई की है। मामला कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक आदिवासी युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सेमली प्रखंड की बताई जा रही है।


खबरों के मुताबिक गश्ती पर निकली पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ जमकर पीटा।  स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने युवक को सड़क पर गिराकर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। युवक रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। मामला बीते बुधवार (26 फरवरी) का बताया जा रहा है।


इस पूरे मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक ने कोई अपराध नहीं किया था, लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे पीटा।  पुलिसकर्मी ने बेरहमी से आदिवासी युवक को जमीन पर पटककर लगातार उसकी पिटाई की। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के पुलिस के इस क्रूर व्यवहार के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने तुरंत इसपर कार्रवाई की। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कटिहार एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


वहीं इस मामले को लेकर RJD ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। एक्स पर पोस्ट कर आरजेडी ने लिखा, "बिहार के हर जिले में अफ़सरशाही और धन-उगाही चरम पर है। हर दिन बिहार भर से लगातार ऐसे वीडियो, फोटो इत्यादि आते रहते हैं। किसी भी अपराध के लिए दोषी को सजा कोर्ट देती है। बिहार पुलिस को ये हक किसने दिया कि वो सड़क पर इस तरह सुला के डंडों से मारपीट करें? सीएम नीतीश कुमार ने अफसरों के दम पर सरकार चलाई है और बदले में उन्हें लूट-खसोट, वसूली, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की खुली छूट दे रखी है।"