Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
07-Jun-2025 06:54 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार महिला आयोग का भी गठन कर लिया गया है. आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की गई है. श्रीमती अप्सरा को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. समाज कल्याण विभाग की अधिसूचना में शीला टुडू, रजिया कामिल अंसारी, पिंकी कुमारी, सजल झा, श्यामा सिंह, रश्मि रेखा सिंह को सदस्य बनाया गया है .जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा नामित एक प्रतिनिधि पदेन सदस्य होंगे . गृह विभाग द्वारा नामित एक प्रतिनिधि और महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक पदेना सदस्य होंगे. अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी करने जो भी पहले हो, तक के लिए होगा.
बिहार सरकार ने बाल श्रमिक आयोग का गठन किया है. इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. अशोक कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. विधायक श्रेयसी सिंह, रामविलास कामत, विजय सिंह, अनिल कुमार और विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह को सदस्य बनाया गया है. वहीं सुशील कुमार और शौकत अली को भी सदस्य बनाया गया है. पदेन सदस्यों में अधिकारियों को रखा गया है. श्रम आयुक्त बिहार, निदेशक अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव ,प्राथमिक शिक्षा के निदेशक, मुख्य कारखाना निरीक्षक, समाज कल्याण विभाग के निदेशक, जन शिक्षा के निदेशक, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास विभाग के निदेशक को पदेन सदस्य बनाया गया है. आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों की कार्यकाल 3 वर्षों का होगा.
