ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / bihar / Bihar by-Election: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव कल, EVM लेकर रवाना...

Bihar by-Election: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव कल, EVM लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी; वोटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी

12-Nov-2024 04:02 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर कल यानी बुधवार को वोटिंग होनी है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज, और इमामगंज में उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गया की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मतदान कर्मी ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं।


चारों सीटों के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। बेलागंज और इमामगंज में वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वही जो मतदान कर्मी है उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। गया कॉलेज में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां से मतदान कर्मी ईवीएम मशीन के साथ मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। मतदान कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।


गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में कुल 648 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग साढ़े 6 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दोनों विधानसभा से 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। ए.एसपी पी. एन साहू ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान कर्मियों को नक्सल क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाके में ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी इंतजाम किया गया है। 

रिपोर्ट- नितम राज