पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क
10-Jul-2025 10:08 PM
By First Bihar
ARRAH: बिहार में आए दिन घूसखोर रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं, लेकिन पैसे लेकिन की आदत सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। इसी लालच के चक्कर में लोग निगरानी के हत्थे चढ़ रहे हैं। गुरुवार को बिहार के दो सरकारी कर्मचारियों को निगरानी ने घूस लेते दबोचा है। किशनगंज में एक लाख घूस लेते अमीन निरंजन कुमार और शिक्षा विभाग के DEO कार्यालय पटना के प्रधान लिपिक अशोक कुमार वर्मा को एक लाख रूपये घूस लेते निगरानी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, वही अब घूसखोरों की लिस्ट में तीसरा नाम भी जुड़ गया है। तीसरा भी सरकार कर्मचारी है। जो आरा के पीरो ब्लॉक में राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दास है। जिसे 20 हजार रूपये रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता मधुबनी जिले का रहने वाला है और स्व.श्रीनिवास उपाध्याय के पुत्र महावीर ने विजिलेंस की टीम को बताया था कि पीरो प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी राजा कुमार दास ने ONLINE परिमार्जन के लिए 48 हजार रुपये की मांग की थी। 45 हजार में काम फाइनल हुआ था। परिमार्जन और दाखिल खारिज के लिए 5 जुलाई को पैसे की मांग की गयी थी। 08 जुलाई को महावीर ने इस बात की शिकायत निगरानी अन्वेंशन ब्यूरों से कर दी।
9 जुलाई को निगरानी की टीम ने रिकॉर्डिग किया। 20 हजार पहले, सोमवार को 20 हजार और काम होने पर 5 हजार देना था। राजा कुमार दास नोनार और रजेया पंचायत के चार्ज में था। शिकायतकर्ता के कम्पलेन के बाद निगरानी की टीम ने मामले का सत्यापन किया जिसके बाद 20 हजार रूपये घूस लेते राजस्व कर्मचारी राजा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी निगरानी अन्वेशन ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने दी।