मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
22-Jul-2025 07:32 PM
By First Bihar
BHOJPUR: भोजपुर के बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था आज रवाना हुआ। समाजसेवी अजय सिंह ने झंडी दिखाकर 80 श्रद्धालुओं को बड़हरा से प्रस्थान कराया। 22 जुलाई को दोपहर 4 बजे अजय सिंह ने केशोपुर पेट्रोल पंप, बड़हरा से दो तीर्थयात्रा बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में कुल 80 श्रद्धालु सवार थे, जो प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर निकले हैं।
इस मौके पर अजय सिंह ने कहा, "रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की यह यात्रा आस्था, संस्कार और समाजिक एकता का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के हर बुजुर्ग को जीवन में एक बार प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य मिले।"
श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के दौरान भोजन, जल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी की गई है। महिलाओं और बुजुर्गों ने अजय सिंह को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल न केवल धार्मिक भाव को मजबूत करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाती है। गौरतलब है कि अजय सिंह का लक्ष्य 5000 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने का है। यह यात्रा उसी श्रृंखला का हिस्सा है।