25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jul-2025 09:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: समाजसेवी अजय सिंह ने एक सराहनीय पहल करते हुए सेमरिया स्थित नित्या लाइब्रेरी को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी पुस्तकों का बड़ा संग्रह भेंट किया। पुस्तकालय के संचालक के अनुसार, इन पुस्तकों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 37 हजार है।
दान की गई पुस्तकों में 130 विविध विषयों की विशेष पुस्तकें और 80 एनसीईआरटी की किताबें शामिल हैं, जो छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। यह पुस्तकें बिहार स्टेट पीसीएस (BPSC), रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, और यूपीएससी जैसी केंद्रीय सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ध्यान में रखकर चयनित की गई हैं।
यह पुस्तकालय क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों के लिए एक प्रमुख अध्ययन केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अजय सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में बिहार और भोजपुर के बच्चे हमेशा आगे रहते है और फिर भी हमारे बच्चे केवल इसलिए न पढ़ सकें क्योंकि उनके पास किताबें खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो यह हम सबके लिए बेहद शर्मनाक बात होगी। मेरा उद्देश्य यही है कि आर्थिक कारणों से किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे मजबूत माध्यम है। हर सक्षम व्यक्ति को अपने स्तर पर छात्रों की मदद करनी चाहिए। लाइब्रेरी के संचालकों और विद्यार्थियों ने अजय सिंह के इस योगदान का हृदय से स्वागत किया और आभार प्रकट किया। विद्यार्थियों ने कहा कि अब उन्हें महंगी किताबें खरीदने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे पहले से बेहतर ढंग से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
इस अवसर पर पुस्तकालय के सभी छात्राओं ने अजय सिंह को सम्मानित कर उनको रामचरितमानस भेट दिया, साथ में स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों ने अजय सिंह का धन्यवाद किया। सभी ने अजय सिंह के इस योगदान की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस योगदान से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि अजय सिंह समाज सेवा में अग्रणी हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका समर्पण अनुकरणीय है।


