ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / bhagalpur-news / लापरवाही पड़ी महंगी... 10 BDO का रोका गया वेतन, कारण बताओ नोटिस जारी

लापरवाही पड़ी महंगी... 10 BDO का रोका गया वेतन, कारण बताओ नोटिस जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना में खराब प्रगति के कारण 10 BDO का वेतन रोका गया। कई BDO ने स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिससे कार्रवाई हुई। 4 प्रखंडों में स्वीकृति प्रस्ताव लंबित हैं। निःशक्तता और लक्ष्मीबाई पेंशन में भी लापरवाही पाई गई, जिससे वेतन रोका गया।

18-Feb-2025 09:42 PM

By First Bihar

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने जिले के 10 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इन अफसरों का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिन बीडीओ के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उनमें सुल्तानगंज, पीरपैंती, खरीक, बिहपुर, शाहकुंड, गोपालपुर, नारायणपुर, सबौर, इस्माइलपुर और नवगछिया के अफसर शामिल हैं। समीक्षा बैठक में पाया गया कि स्वीकृत लाभुकों के लिए एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) निर्माण कार्य काफी धीमा है। खासकर पीरपैंती, गोपालपुर, सबौर और इस्माइलपुर में प्रगति शून्य रही, जबकि अन्य प्रखंडों में भी अपेक्षित काम नहीं हुआ।


15 फरवरी को हुई प्रधानमंत्री आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2024-25) की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि बार-बार निर्देश के बावजूद संबंधित बीडीओ अपने काम में सुधार नहीं ला रहे हैं। सुल्तानगंज और खरीक में 4-4, बिहपुर में 1, शाहकुंड में 3, नारायणपुर में 2 और नवगछिया में 3 एफटीओ ही बने हैं, जो संतोषजनक नहीं है। 


डीडीसी ने सभी 10 बीडीओ को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब मिलने और आगे की समीक्षा होने तक उनका वेतन स्थगित रहेगा। इसके अलावा बिहार विकलांगता पेंशन और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में भी घोर लापरवाही सामने आई है। सबौर, सन्हौला, नाथनगर, जगदीशपुर और पीरपैंती के बीडीओ ने समय पर स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिसके कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 


कहलगांव, जगदीशपुर और खरीक के बीडीओ पर भी पेंशन आवेदनों के निपटारे में देरी का आरोप है। इनसे पहले भी स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण इनका वेतन स्थगित कर दिया गया है। डीडीसी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम आवास योजना और पेंशन योजनाओं को लेकर प्रशासन अब बेहद सख्त रुख अपना रहा है।