ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / bhagalpur-news / सचिव के समर्थन में आए मनोज तिवारी, कहा..भाई वीरेंद्र को इतना शॉर्ट टेंपर...

सचिव के समर्थन में आए मनोज तिवारी, कहा..भाई वीरेंद्र को इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिए

दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज से बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ पदयात्रा शुरू की, इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। वही आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और तेजप्रताप यादव पर भी हमला बोला।

31-Jul-2025 07:48 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर के सुल्तानगंज से आस्था और राजनीति से जुड़ी खबर आई है। दिल्ली के सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने गुरुवार को नमामि गंगे घाट से पवित्र जल भरकर कांवड़ लेकर बैद्यनाथ धाम के लिए पदयात्रा शुरू की। इस मौके पर गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।


मनोज तिवारी ने भोलेनाथ से बिहार की तरक्की और सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है, झूठे वादे और बयानबाज़ी से ऊब चुकी है। इस दौरान मनोज तिवारी ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि भाई वीरेंद्र जैसे नेता सिर्फ कैमरे के सामने बयान देते हैं, लेकिन जनता के बीच उनकी कोई पकड़ नहीं है।


 मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह से किसी भी राजनेता को किसी भी अधिकारियों का अपमान नहीं करना चाहिए। इतना शॉर्ट टेंपर नहीं होना चाहिए। वही तेज प्रताप पर हुई कार्रवाई पर बोले कि यह उनकी पार्टी का मामला है लेकिन कार्रवाई तो होनी तो चाहिए ही। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। बाबा से यही प्रार्थना करने जा रहा हूं कि बाबा बिहार को फिर से एनडीए दो और बिहार को और ऊंचाई पर ले जाए। 


इस धार्मिक यात्रा में राजनीतिक रंग उस समय और गहरा हो गया जब बीजेपी के कई स्थानीय नेता भी गंगा घाट पर मनोज तिवारी के साथ नजर आए। सभी ने मिलकर जल भराई की और तिवारी को शुभकामनाएं दीं करीब 105 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा सुल्तानगंज से देवघर तक चलेगी जहां मनोज तिवारी बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों और समर्थकों का स्वागत भी देखने को मिल सकता है।

news imagenews imagenews imagenews image