बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Aug-2025 06:16 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: जेडीयू (JDU) के अंदरूनी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल द्वारा भागलपुर सांसद अजय मंडल और जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। गोपाल मंडल के आरोप का जवाब देने के लिए अजय मंडल और अर्पणा को मीडिया के सामने आना पड़ा। दोनों ने मीडियो को सफाई दी।
दरअसल गोपाल मंडल ने जेडीयू की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा को लेकर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए कहा था कि वह अजय मंडल की "रखैल" हैं। इस बयान के तुरंत बाद सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोंघा थाना में एफआईआर दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भी इस प्रकरण से अवगत कराया। बदले में गोपाल मंडल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अजय मंडल पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे HIV पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद में प्रवेश से रोका जाना चाहिए।
इन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। अजय मंडल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और पार्टी पर पूर्ण विश्वास है, और वे न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे। कुमारी अपर्णा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अजय मंडल उनके मामा हैं, और यह बात गोपाल मंडल को भी पता है। इसके बावजूद इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पार्टी आलाकमान को इस पूरे मामले से अवगत करा दिया है और जो भी निर्णय पार्टी लेगी, वे उसे मानेंगी।
भागलपुर में जदयू की आंतरिक राजनीति लगातार सुर्खियों में है। मामला तब तूल पकड़ा जब गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर सांसद अजय मंडल और जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि कुमारी अपर्णा अजय मंडल की रखैल हैं। इस बयान के बाद सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोंघा थाना में केस दर्ज कराया है।
वहीं गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता कर अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद में जाने से रोका जाना चाहिए। इस पूरे विवाद के बीच आज सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान अजय मंडल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और अपनी पार्टी पर पूरा भरोसा है। न्यायालय का जो भी फैसला होगा वे उसे मानने को तैयार हैं।
वहीं कुमारी अपर्णा ने गोपाल मंडल के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अजय मंडल मेरे मामा हैं। यह बात गोपाल मंडल को भी भलीभांति पता है। उसके बाद भी उन्होंने इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी की। क्या इस तरह का बयान देना सही है? साथ ही उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल की शिकायत उन्होंने पार्टी आलाकमान तक पहुंचा दी है अब आलाकमान का जो भी निर्णय होगा वे उसे मानेंगी। इस घटनाक्रम के बाद जदयू की आंतरिक खींचतान और भी गहरी हो गई है और अब सबकी निगाहें न्यायालय और पार्टी आलाकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं।
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...