ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / bhagalpur-news / EOU RAID : सुबह -सुबह भागलपुर में EOU की रेड, इलाके में मचा...

EOU RAID : सुबह -सुबह भागलपुर में EOU की रेड, इलाके में मचा हडकंप

EOU RAID : बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आज अहले सुबह आय से अधिक संपत्ति मामले में eou की रेड हुई है

22-Aug-2025 11:02 AM

By First Bihar

EOU RAID : बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आज अहले सुबह आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड हुई है। यह रेड जिला अवर निरीक्षक  भागलपुर के ठिकाने पर की गई है।


इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU ) के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक जिला अवर निबंधक कार्यालय भागलपुर में पदस्थापित बिनय सौरभ के ठिकानों पर आज छापेमारी की गई है। इनके ऊपर आय से अधिक सम्पति मामले में यह एक्शन लिया गया है। इनके ऊपर दो करोड़ से अधिक रुपए की अवेध संपति अर्जित करने का मामला है। 


बताया गया है  बिनय सौरभ जो जिला अवर निबंधक भागलपुर है उनके द्वारा भ्रष्ट एवं अवैध तरीके से आय के ज्ञात स्त्रोतों 1,43,85,000/- (एक करोड़ तैतालीस लाख पचासी हजार) की तुलना में काफी अधिक 2,70,78,000/- (दो करोड़ सत्तर लाख अठहत्तर हजार) रूपये मूल्य की परिसम्पति अर्जित करने जो उनके वैध आय से करीब 188.23% अधिक है के आरोप में यह एक्शन लिया गया है। 


इनके ऊपर आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-21/2025, दिनांक 21.08.2025 अन्तर्गत भ्र0नि0अधि0-1988 (यथा संशोधित-2018) की धारा-13 (2) सहपठित धारा-13 (1) (बी) दर्ज कर श्री बिनय सौरभ के (1). पैतृक आवास सा०-सेनुआर, थाना-शिव सागर, जिला-रोहतास (सासाराम), (2). भागलपुर अवस्थित निवास, अभिनव इनक्लेव, खंजरपुर, थाना-बरारी, जिला-भागलपुर (3). पूर्णियाँ अवस्थित निवास पैनोरमा सिटी, बाईपास रोड, थाना-सदर, जिला-पूर्णियाँ एवं (4). जिला अवर निबंधक कार्यालय प्रकोष्ठ, भागलपुर स्थित ठिकानों पर माननीय न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर आज दिनांक 22.08.2025 को छापामारी एवं तलाशी की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।