बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
24-Aug-2025 02:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के भागलपुर ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे में भतोड़िया स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक शिक्षक की पहचान तेज नारायण मंडल के 29 वर्षीय बेटे राजवीर कुमार उर्फ जयंत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीपीएससी शिक्षक राजवीर कुमार फतेहपुर स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
शिक्षक की शादी वर्ष 2017 में हुई थी और वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। उनकी असमय मौत से गांव और शिक्षकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों का कहना है कि राजवीर पढ़ाई-लिखाई में शुरू से ही मेधावी थे और बीपीएससी से चयनित होकर शिक्षक बने थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...