बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Aug-2025 01:33 PM
By First Bihar
Bihar Electricity: बिहार के भागलपुर जिले में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने चार नए फ्यूज कॉल सेंटर शुरू किए हैं। अब इस शहर में कुल सात सेंटर हो गए हैं जो तार टूटने, ट्रिपिंग और फेज की समस्याओं को तेजी से ठीक करेंगे। प्रत्येक सेंटर को विशिष्ट इलाकों के लिए समर्पित किया गया है ताकि शिकायत दर्ज होते ही बिजलीकर्मी मौके पर पहुंच सकें। इससे उपभोक्ताओं को समय पर राहत मिलेगी और कर्मचारियों पर दबाव भी कम होगा।
नए सेंटर तिलकामांझी, नॉर्थ सेक्शन, मिरजानहाट और नया बाजार में स्थापित किए गए हैं। तिलकामांझी (9031683587) मायागंज, रानी तालाब, जीरोमाइल, बरारी जैसे क्षेत्रों को कवर करता है। नॉर्थ सेक्शन (9031683593) बड़ी खंजरपुर, घंटाघर, कचहरी चौक जैसे इलाकों में जबकि मिरजानहाट (9031683585) भोलानाथ पुल, शीतला स्थान चौक और नया बाजार (9031683586) खलीफाबाग, खरमनचक जैसे क्षेत्रों में सेवा देगा। ये सेंटर 24x7 काम करेंगे और शिकायतों का समाधान अधिकतम 4 घंटे में करने का लक्ष्य है।
बिजली विभाग ने बढ़ती शिकायतों और क्षेत्रीय दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया है। पहले सीमित सेंटरों के कारण शिकायतों के निपटारे में देरी होती थी। अब अलग-अलग इलाकों के लिए समर्पित सेंटर होने से तकनीकी समस्याओं का समाधान तेज होगा। हालांकि, सोमवार को नया बाजार और पटलबाबू इलाकों में तकनीकी कारणों से 8 घंटे की बिजली कटौती संभावित है।
हाल के दिनों में भागलपुर में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों ने भी खूब विरोध भी किया था। अब नए सेंटरों की शुरुआत से उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त बिजली संबंधी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इन नंबरों का उपयोग करने और समस्याओं की त्वरित जानकारी देने की अपील की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...