बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Aug-2025 03:19 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं के साथ ठगी की गयी। आरोपी टीपू और उसकी पत्नी पूजा ने लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आधार कार्ड और जरूरी कागजात लेकर फर्जी तरीके से लोन पास कराया और अकाउंट में लोन का पैसा आते ही उसे निकालकर नौ दो ग्यारह हो गये।
शादीशुदा दिखाने के लिए जबरन मांग में भरवाया सिंदूर
ठगी की शिकार महिलाओं का आरोप है कि टीपू और उसकी पत्नी पूजा कुंवारी और विधवा महिलाओं से कहता था कि सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही लोन मिलता है। यदि तुम्हें भी लोन चाहिए तो मांग में सिन्दूर लगाकर फोटो खिचाओं। विधवा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां लोन की लालच में मांग में सिन्दूर लगाकर फोटो खिचवाती थी। फॉर्म के कॉलम में विवाहिता लिखता और सारा डिटेल्स खुद से भर लेता था। आधार कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेने के बाद लोन की राशि लेकर फरार हो गया। एक नहीं कई महिलाओं को पति-पत्नी ने अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया।
लोन का बड़ा हिस्सा खुद रख लेता
पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसने ₹20,000 के लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके आधार कार्ड से आरोपी ने 4-5 अलग-अलग बैंकों से लोन निकाल लिया। जो राशि बैंक से मिली, उसका एक छोटा हिस्सा – जैसे केवल ₹2,000 – ही पीड़िता को दिया गया। बाकी पैसे आरोपी ने हड़प लिए।
ई-रिक्शा खरीदने के नाम पर की ठगी
लक्ष्मी कुमारी नामक एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसने ई-रिक्शा खरीदने के लिए ₹40,000 की जरूरत बताई थी। आरोपी ने उसका बैंक खाता खुलवाया और फिर एटीएम व पासबुक लेकर चला गया। पिन जनरेट करने के नाम पर उसका मोबाइल भी ले लिया। इसके बाद सारा पैसा निकाल लिया गया।
300 से ज्यादा लोग बने शिकार
बताया जा रहा है कि डाटबाट, सरदारपुर और हबीबपुर इलाकों में करीब 300 लोगों को इस दंपति ने अपना शिकार बनाया है। आरोपी लोगों से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा कर लोन की राशि निकाल लेता था और बाद में केवल 2-3 हजार रुपये देकर बाकी पैसा हड़प लेता था।
बैंक से कॉल आने पर हुआ खुलासा
एक ग्रामीण नरेश ने बताया कि बैंक से जब लोन की किस्त चुकाने के लिए फोन आया, तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके नाम पर लोन निकल चुका है और उनके साथ ठगी हो चुकी है। मामला बाइपास थाना क्षेत्र का है लेकिन पी़ड़ित महिलाएं कोतवाली थाने में फरियाद लगाने पहुंच गई. थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि पीड़ित महिलाएं थाने में शिकायत दर्ज कराती हैं तब कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिलाएं बाइपास थाने में शिकायत दर्ज कराने में लगी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...