Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
31-Jul-2025 08:54 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News: बिहार के भागलपुर जिले के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय 519 टोला में पदस्थापित शिक्षिका उपासना सिंह की 'हाजिरी मैनेजमेंट' अब उनके लिए भारी पड़ गई है। शिक्षिका पर लगभग 502 किलोमीटर दूर स्थित बनारस (उत्तर प्रदेश) से स्कूल की उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है। मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव के ही निवासी सोहन मंडल ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उपासना सिंह लंबे समय से स्कूल नहीं आ रही हैं, फिर भी उनकी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज हो रही है।
जांच में सामने आया कि शिक्षिका ने दो मई को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मार्क ऑन ड्यूटी का उपयोग कर बनारस से ही अपनी हाजिरी दर्ज कर ली, जबकि वह उस दिन स्कूल में उपस्थित नहीं थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीओ स्थापना के नेतृत्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई कि शिक्षिका ने छुट्टी समाप्त होने के बाद भी घर से हाजिरी लगा दी।
मामले की सुनवाई के दौरान शिक्षिका अनुपस्थित रहीं, जिसके बाद लोक प्राधिकार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि शिक्षिका और विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लिया जाए और संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही शिक्षिका का वेतन भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, उपासना सिंह ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शादी की छुट्टी ली थी और फिर कैजुअल व सिक लीव पर चली गई थीं। छुट्टी खत्म होने के बाद उन्होंने स्कूल लौटने की बजाय घर से ही ई-हाजिरी लगाई, जिससे यह संदेह पैदा हुआ। इस पूरे प्रकरण में संबंधित प्रधानाध्यापक प्रियंका, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, अब विद्यालय में कार्यरत नहीं हैं। उनका तबादला नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटघर में हो चुका है, क्योंकि वे हेड टीचर के पद के लिए चयनित हो चुकी हैं।
वर्तमान में स्कूल के नए प्रधानाध्यापक नवीन कुमार नवीन को नियुक्त किया गया है। यह मामला शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी दुरुपयोग और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, जिससे सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।