बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Aug-2025 04:56 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के 7 पंचायतों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। एक ओर बाढ़ प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं तो वही इन सबके बीच घड़ियाल ने आतंक मचा रखा है। रविवार की सुबह नगर निगम वार्ड-1 के लालूचक और बुद्धूचक इलाके में घड़ियाल ने बाढ़ पीड़ितों पर हमला कर दिया। जिससे 8 लोग घायल हो गए है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। घड़ियाल के हमले से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि लोग महाशय ड्योढी स्थित बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे, तभी घड़ियाल ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कोई छोटा घड़ियाल नहीं था, बल्कि उसका मुंह एक हाथ से भी बड़ा था। घड़ियाल के हमले के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने एकजुट होकर पैरों से उसे मारकर दूर भगाया। इस दौरान 8 लोग घायल हो गये। घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। अकेले बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
लोगों को पहले सांप का डर हमेशा सता रहा था अब घड़ियाल से लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से यह मांग की है कि घड़ियाल को जल्द से जल्द गांव में घूमने से रोका जाए। क्योंकि ज्यादातर बाढ़ पीड़ित अपने घरों के सामान को बचाने के लिए गांव में ही फंसे हुए हैं। लोगों का कहना है कि आज तो हम भगवान की कृपा से बच गये लेकिन कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। गांव में खुलेआम घड़ियाल घूम रहा है, जिससे देख लोगों के रोंगते खड़े हो रहे हैं। नाथनगर के सीओ रजनीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी सूचना सदर एसडीओ और वन विभाग को दे दी गई है। जल्द ही इस घड़ियाल को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...