ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

भागलपुर में गंगा की धारा मोड़ने पर बवाल, ग्रामीणों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम

भागलपुर के नाथनगर में गंगा की धारा मोड़े जाने का लोगों ने जमकर विरोध किया। महिलाओं ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया और रसीदपुर पुल पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। कटाव और उपजाऊ जमीन खोने की आशंका से ग्रामीण नाराज हैं।

21-Nov-2025 03:38 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के अजमेरीपुर बैरिया में गंगा का धारा मोड़ने को लेकर तीन दिन से गंगा में इन्लेंड वाटर सर्वे के तहत काम चल रहा था। जिसका ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गंगा की धारा को मोड़ दिया जाएगा तो गांव में कटाव का खतरा बढ़ जाएगा और उपजाऊ जमीन भी नष्ट हो जाएगा।


इसी के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने अजमेरीपुर बैरिया स्कूल के पास हांथ में झाड़ू लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया और रसीदपुर पुल पर आगजनी कर आवाजाही बाधित कर दिया। वही ग्रामीणों ने बताया की गंगा अभी पश्चिम से आकर बैरिया से सीधे उत्तर की दिशा में चल रही है। अब पूर्व दिशा में जमीन जो बचा है ग्रामीणों का बैरिया,अजमेरीपुर,रसीदपुर,दिलदारपुर,श्रीरामपुर,लालूचक, बिंद टोली, भीत रसीदपुर के ग्रामीणों का करीब एक हजार एकड़ से अधिक उपजाऊ जमीन है।


 इसी जमीन के बीचबीच राज्य सरकार गंगा के मुख्य धार को निकाल रही है। जिससे ग्रामीणों के रोजी रोटी पर आफत आ जाएगी। क्योंकि इसी जमीन में उपजा कर वह लोग अपना भरण पोषण करते हैं।अगर धार इस तरफ  मुड़ जाता है तो जमीन तो जाएगी ही साथ ही गांव का अस्तित्व भी खत्म हो जायेगा। क्योंकि गांव कटाव के जद में आ जाएगा। इसलिए ग्रामीण हर हाल में धार को इधर मोड़ना देना नहीं चाह रहे हैं।

भागलपुर से अजित की रिपोर्ट