BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
21-Mar-2025 10:21 AM
By HARERAM DAS
Road Accident: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मानसरोवर होटल के समीप एनएच 31 की है।
बताया जा रहा है कि चौकी गांव निवासी रामाशीष राम का 28 वर्षीय बेटा विकास कुमार जिओ कंपनी में काम करता है। गुरुवार की शाम कंपनी का काम खत्म कर विकास कुमार अपनी बाइक से अपने घर चौकी गांव लौट रहा था। लौटने के दौरान बलिया थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बेगूसराय में जिओ कंपनी में काम कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान बलिया में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी जिससे इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
वहीं इस घटना में एक और बाइक सवार घायल हो गया है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के रहने वाले कमलेश प्रसाद सिंह का बेटे रामानंद सिंह के रूप में किया गया है। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।