25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 11:15 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News: महिला टीचर को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया. वीडियो सामने आने के बाद प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया है. बेगूसराय के एक प्रधानाध्यापिका ने बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के लिए छात्रों से पैसे लिए थे. पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर आरोपी प्रधानाध्यापिका प्रगति कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
वायरल वीडियो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर, बेगूसराय का है. वायरल वीडियो में आरोपी प्रधानाध्यापिका पैसे लेते दिख रही हैं. वीडियो में छात्र को यह भी कहते सुना जा रहा है कि मैम, कुछ कम नहीं होगा क्या ? दो छात्रों को नंबर देने के बदले 1400 रुपए लेने की बात कही जा रही है. बदले में प्रिंसिपिल तीन विषयों में 29, 29 और 28 नंबर देने का वादा किया था.
पैसे देते समय किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने बताया है कि एचएम के द्वारा प्रैक्टिकल के नाम पर पैसा वसूलने का वीडियो सामने आया था. इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि विभागीय जांच की जा रही है. मामले को सत्य पाया गया है.