बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Aug-2025 10:41 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के चलते एक मासूम की जान चली गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दर्दनाक घटना वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहुआरा गांव की है।
जहां 17 साल के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के पोल में करंट दौड़ रहा था जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बच्चे के पोल छूते ही करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-1 निवासी सिकंदर महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। इलाके के लोग बिजली विभाग के लापरवाही अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि बारिश के कारण घर के पास लगे बिजली पोल में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही प्रिंस कुमार ने पोल को छुआ, उसे जोरदार झटका लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वार्ड सदस्य नीतीश कुमार ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि इस पोल में करंट आने की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रिंस कुमार की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने माता-पिता का छोटा बेटा था और उसके एक बड़ी बहन और बड़ा भाई है। प्रिंस की उम्र महज 17 साल थी और वह इंटरमीडिएट का छात्र था, जो इस बार अपने फाइनल एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
उसके पिता एक मजदूर हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। प्रिंस की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास के लोगों में मायूसी छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच और कार्रवाई की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...