ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / bihar / begusarai-news / Bihar News: बिहार में स्कूल के रात्रि प्रहरी से मारपीट, गांजा पीने का...

Bihar News: बिहार में स्कूल के रात्रि प्रहरी से मारपीट, गांजा पीने का विरोध बना कारण, 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में एक स्कूल के रात्रि प्रहरी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

11-Jul-2025 01:00 PM

By HARERAM DAS

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में एक स्कूल के रात्रि प्रहरी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजवाड़ा स्थित रजमहला चौक के पास हुई।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। 


दरअसल, आरोप है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख स्थित प्राथमिक उर्दू विद्यालय में 9 जुलाई की रात नशेड़ियों ने जबरन स्कूल में घुसकर गांजा पीने की कोशिश की। रात्रि प्रहरी के विरोध करने पर नशेड़ियों ने उनके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया, लेकिन अगले दिन फिर से मारपीट हुई, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प दौरान दोनों तरफों से ईट पत्थर भी चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।


बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में नीरज पासवान, कुमोद उर्फ राजा कुमार, रामू पासवान, मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद इरशाद और मोहम्मद मंजूर शामिल हैं। ये सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजमहला और सांख के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार और इरशाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे समझौता कर दिया गया था। लेकिन बाद में फिर से दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज हुआ, जिसमें कुमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। 


बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सदर डीएसपी-वन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।