Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
28-Apr-2021 11:03 AM
GAYA: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना से असमय कई लोगों की मौतें हो रही है। वही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है उससे स्थिति और भयावह होती जा रही है। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए सरकार अपील भी कर रही है इसके बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ रहा है। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्म स्थल एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया भी अब कोरोना के साये से नहीं बचा है। बोधगया में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल माह में सबसे पहले महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जिला बल की महिला सिपाही संक्रमित हुई थी। 1 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक बोधगया अस्पताल में 5319 लोगों ने कोरोना जांच कराई जिनमें 616 मरीज संक्रमित पाए गये।
बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन टेस्ट किट से जांच में संक्रमित मिलने वाले मरीजों को मेडिकल किट देने के बाद होम आइसोलेशन में रहने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं। क्योंकि बोधगया में आइसोलेशन सेंटर की अबतक कोई व्यवस्था ही नहीं है। बोधगया नगर परिषद व प्रखंड कार्यालय की ओर से शहरी क्षेत्रों में संक्रमित मिलने वाले मरीजों के घरों को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन व कंटेन्मेंट जोन के रूप में चिन्हित किया जाता है। किसी भी घर में संक्रमित की संख्या में तीन तक रहने पर उक्त घर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन और तीन से ज्यादा होने पर कंटेनमेंट जोन बनाते हुए घर की बैरिकेडिंग करायी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता कि संक्रमित के सम्पर्क में आने से आसपास के लोग बच सकें। एक अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक बोधगया अस्पताल में 5319 लोगों ने कोरोना जांच कराई जिनमें 616 मरीज संक्रमित पाए गये। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को तत्काल दवा का किट देने के साथ-साथ खाने-पीने से संबंधित अहम सलाह दी जा रही है।