बिहारविक्रमशिला सेतु की मरम्मत के दौरान तीन महीने चलेगी नाव-क्रूज सेवा, लाइफ जैकेट अनिवार्य; टाइम टेबल तय
Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के दौरान भागलपुर-नवगछिया के बीच आवाजाही के लिए तीन महीने तक गंगा में नाव और क्रूज सेवा चलेगी। प्रशासन ने चार घाटों पर सुरक्षा, टिकट, मेडिकल कैंप और यात्रियों की सुविधाओं की तैयारी शुरू कर दी है।









