ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के दौरान तीन महीने चलेगी नाव-क्रूज सेवा, लाइफ जैकेट अनिवार्य; टाइम टेबल तय

Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के दौरान भागलपुर-नवगछिया के बीच आवाजाही के लिए तीन महीने तक गंगा में नाव और क्रूज सेवा चलेगी। प्रशासन ने चार घाटों पर सुरक्षा, टिकट, मेडिकल कैंप और यात्रियों की सुविधाओं की तैयारी शुरू कर दी है।

Vikramshila Setu
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vikramshila Setu: उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने वाला है। इसके चलते भागलपुर और नवगछिया के बीच लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक परिवहन की तैयारी शुरू कर दी है। गंगा नदी में करीब तीन महीने तक वैकल्पिक रूप से नाव और क्रूज सेवा संचालित की जाएगी।



जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने संभावित यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।



प्रशासन की ओर से बरारी सीढ़ी घाट, बरारी फेरी घाट, सबौर के राजंदीपुर घाट और नवगछिया के जहान्वी चौक घाट पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। साथ ही अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लेनवार बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा घाटों पर अस्थायी पुलिस थाना, प्रशासनिक कंट्रोल रूम और मेडिकल कैंप बनाए जाएंगे।



घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। लोगों को भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदी की रसोई की भी व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए घाट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही घाटों पर अनधिकृत दुकानों के संचालन पर रोक रहेगी।



प्रशासन ने नाव और क्रूज से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। नाव और क्रूज में चढ़ने के लिए सुरक्षित रैंप बनाए जाएंगे। यात्रा के दौरान प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। नाव या क्रूज में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने की अनुमति नहीं होगी। गंगा में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट के साथ लगातार गश्त करेगी।



प्रशासन के अनुसार, नाव और क्रूज सेवा का परिचालन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही किया जाएगा। घाट से आखिरी नाव शाम 5 बजे रवाना होगी। रात के अंधेरे में गंगा नदी में नाव और क्रूज का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।



यात्रियों की सुविधा के लिए पारदर्शी कूपन और टिकट वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किराया और यात्रियों की संख्या को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। सेतु की मरम्मत के दौरान वैकल्पिक जल परिवहन व्यवस्था का उद्देश्य भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता