ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन

Bihar Flood News: मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में बागमती नदी के तेज उफान के कारण एक चचरी पुल बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है. इस घटना से सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही और दैनिक जीवन प्रभावित..

मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: नेपाल और बिहार के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच मुजफ्फरपुर में तिरहुत मुख्य नहर का तटबंध टूटने से आसपास के इलाकों में पानी फैल गया. मड़वन प्रखंड की रक्सा पंचायत में रविवार अहले सुबह नहर का तटबंध और उससे लगी पक्की सड़क करीब 40 फीट तक टूट गई. तटबंध टूटते ही नहर का पानी तेजी से आसपास के सरेह और खेतों में फैलने लगा. इससे रक्सा, विशुनपुर, पररी और चैनपुर समेत करीब आधा दर्जन गांवों के लगभग पांच एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं.


बताया जा रहा है कि बुधवार से शनिवार रात तक इलाके में लगातार बारिश हुई थी. इसी दौरान नहर में पानी का स्तर बढ़ा हुआ था. रविवार सुबह अचानक तटबंध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया और पानी खेतों की ओर बहने लगा. खेतों में पानी भरने से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है.


तटबंध टूटने से रक्सा दक्षिण और रक्सा डीह के ग्रामीणों का सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है. नहर पर बनी पक्की सड़क का करीब 40 फीट हिस्सा टूट जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.


तटबंध टूटने की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री इंजीनियर अजीत कुमार को इसकी सूचना दी. विधायक ने मामले की जानकारी मड़वन प्रखंड प्रशासन, जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.


एसडीएम पश्चिमी स्नेहा कुमारी ने बताया कि तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को अलर्ट कर दिया गया था. मौके पर विभाग की टीम को भेजकर मरम्मत का काम शुरू कराया गया है.


एसडीएम के अनुसार, नहर में पानी का स्तर और दबाव इतना अधिक नहीं था कि तटबंध अपने आप टूट जाए. ऐसे में पानी के दबाव से तटबंध टूटने की संभावना कम मानी जा रही है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद तटबंध टूटने की वास्तविक वजह सामने आएगी.


स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि नहर पर बनी पक्की सड़क रीवा रोड से निकलकर नहर के समानांतर चंपारण की ओर जाती है. तटबंध टूटने के साथ सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है.


फिलहाल जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर मशीनों और मजदूरों की मदद से टूटे हुए हिस्से की मरम्मत में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार, जल्द से जल्द तटबंध को दुरुस्त कर पानी के बहाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.