ब्रेकिंग
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार

Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम

बिहार पुलिस को जल्द नया पूर्णकालिक DGP मिल सकता है। विनय कुमार के मुख्य सूचना आयुक्त बनने के बाद नए पुलिस प्रमुख की तलाश तेज है। प्रीता वर्मा, बी. श्रीनिवासन और जितेंद्र सिंह गंगवार समेत कई वरिष्ठ IPS नाम चर्चा में हैं।

Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar DGP : बिहार पुलिस को जल्द ही नया पूर्णकालिक डीजीपी मिलने वाला है। मौजूदा डीजीपी विनय कुमार के मुख्य सूचना आयुक्त बनने के बाद पुलिस महकमे में नए पुलिस प्रमुख की तलाश तेज हो गई है। इस पद के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। इनमें 1991 बैच की प्रीता वर्मा, 1992 बैच के बी. श्रीनिवासन और 1993 बैच के जितेंद्र सिंह गंगवार का नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि अगर प्रीता वर्मा के नाम पर मुहर लगती है, तो वह बिहार की पहली महिला डीजीपी बन सकती हैं।


दरअसल, विनय कुमार के मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने के बाद बिहार पुलिस को स्थायी पुलिस महानिदेशक मिलने का रास्ता साफ हुआ है। विनय कुमार की गैरमौजूदगी में फिलहाल प्रीता वर्मा डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। ऐसे में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर उनकी दावेदारी को भी अहम माना जा रहा है। वह 1991 बैच की बिहार कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज की डीजी की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं।


नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया में वरिष्ठता के साथ-साथ केंद्र और राज्य स्तर पर तय नियमों का भी पालन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से योग्य अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी गई है। इसके बाद यूपीएससी की ओर से पात्र अधिकारियों में से तीन नामों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया गया है। अंतिम फैसला बिहार सरकार को ही करना है। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पैनल में किन अधिकारियों के नाम शामिल होते हैं और सरकार किस नाम पर अपनी मुहर लगाती है।


इस पूरी दौड़ में प्रीता वर्मा का नाम इसलिए भी खास है क्योंकि वह फिलहाल बिहार पुलिस की कमान संभाल रही हैं। उनके नाम के साथ एक और बड़ी बात जुड़ी है। अगर उन्हें स्थायी डीजीपी बनाया जाता है, तो बिहार पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और उनका नाम संभावित अधिकारियों की सूची में ही है।


दूसरा प्रमुख नाम 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन का है। वह फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी एनएसजी में डीजी के पद पर तैनात हैं। वरिष्ठता और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का अनुभव रखने वाले श्रीनिवासन का नाम भी बिहार के नए डीजीपी के संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यूपीएससी की ओर से तैयार किए जाने वाले पैनल में उनका नाम शामिल होता है या नहीं।


1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र सिंह गंगवार भी इस दौड़ में प्रमुख नाम माने जा रहे हैं। वह बिहार में डीजी विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और पुलिस प्रशासन में लंबे अनुभव वाले अधिकारी हैं। वरिष्ठता के लिहाज से भी वह उन अधिकारियों में शामिल हैं जिन पर नए डीजीपी के चयन के दौरान विचार किया जा सकता है।


बिहार पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की भूमिका लगातार चर्चा में रहती है। नए पुलिस प्रमुख के सामने पुलिस बल के नेतृत्व के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग को मजबूत करने और सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप व्यवस्था को आगे बढ़ाने जैसी कई जिम्मेदारियां होंगी।