ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी

पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण

Bihar Crime News: पटना जिले के बाहापुर गांव में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ गया. घटना में एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल बहू का भी इलाज के दौरान गर्भपात...

पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पटना जिले की सीमा पर स्थित बाहापुर गांव में गली के विवाद को लेकर शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक महिला की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला की बहू का इलाज के दौरान गर्भपात हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-भागलपुर NH-80 को जाम कर दिया और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे.


घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पचमहला और मरांची थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. पुलिस ग्रामीणों को समझाने और सड़क से जाम हटाने की कोशिश में जुटी है.


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गली को लेकर हुए विवाद के बाद मखोरन महतो और उसके पुत्र सोनू महतो समेत कुछ लोगों ने रामरूप मिस्त्री के घर पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने धारदार हथियार से परिवार के लोगों पर हमला किया.


इस घटना में रामरूप मिस्त्री के परिवार के करीब आठ लोग घायल हो गए. घायलों में रामरूप मिस्त्री की पत्नी शांति देवी, उनके पुत्र विपुल कुमार, उनकी पत्नी आरती देवी, महेश मिस्त्री, उनकी पत्नी फूलो देवी, रौशन कुमार और मधु देवी समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं.


घटना की सूचना मिलने के बाद पचमहला पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल शांति देवी की हालत बिगड़ने पर उनका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई.


शांति देवी की उम्र करीब 65 वर्ष बताई गई है. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.


हमले में घायल शांति देवी की बहू आरती देवी का इलाज लखीसराय में चल रहा था. रविवार सुबह इलाज के दौरान उनका गर्भपात हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया.


ग्रामीणों ने घटना के विरोध में पटना-भागलपुर NH-80 को जाम कर दिया. सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे.


सड़क जाम और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पचमहला और मरांची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों थानों के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों की ओर से लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.