ब्रेकिंग
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई

First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

First Bihar की खबर का बड़ा असर मुंगेर के धरहरा में देखने को मिला है। खुले मैदान में सरकारी दस्तावेज मिलने के मामले में BDO ने तीन अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम गठित कर जल्द रिपोर्ट मांगी है।

बिहार न्यूज
दोषियों की तय होगी जिम्मेदारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER:अब बात फर्स्ट बिहार की खबर के असर की करते हैं। तो एक बार फिर आपका पसंदीदा और विश्वासी डिजिटल चैनेल फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है। 12 नवम्बर को फर्स्ट बिहार ने मुंगेर जिले की एक खबर को प्रकाशित किया था, जो सरकारी दस्तावेजों के खुले मैदान में फेंके जाने को लेकर था। इस खबर के सामने आने के बाद जांच टीम का गठन किया गया है। 


सरकारी दस्तावेजों की इस तरह की स्थिति को गंभीर मामला मानते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 13 नवंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया है। मामले की सच्चाई और तथ्यों की जांच के लिए तीन अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। इसमें प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, धरहरा को शामिल किया गया है। जांच टीम को पांच प्रमुख बिंदुओं पर जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इस संबंध में जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। 


दरअसल, मुंगेर जिले के शेरपुर फुलवरिया के धरहरा प्रखंड में विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण अभिलेख और दस्तावेज खुले एवं असुरक्षित स्थान पर फेंके हुए पाए जाने की सूचना मिली थी। श्रम विभाग का लेबर कार्ड, रजिस्टर और आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड मिलने से प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।  


फेंके गए दस्तावेजों में धरहरा प्रखंड की महरना, इटवा, आमारी, बंगलवा, सारोबाग, शिवकुंड और महगामा सहित कई पंचायतों के रिकॉर्ड शामिल हैं। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, धरहरा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, धरहरा से संबंधित कागजात भी मौके पर मिले थे। सरकारी दस्तावेजों की इस तरह की स्थिति को गंभीर मामला मानते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 13 नवंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के मुताबिक, मामले की सच्चाई और तथ्यों की जांच के लिए तीन अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। इसमें प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, धरहरा को शामिल किया गया है।


जांच टीम को पांच प्रमुख बिंदुओं पर जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सबसे पहले यह पता लगाया जाएगा कि खुले में मिले दस्तावेज किन-किन विभागों और कार्यालयों से संबंधित हैं। इसके अलावा, सरकारी दस्तावेज उस स्थान पर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचे, इसकी भी जांच होगी।


साथ ही दस्तावेजों को खुले में रखने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों और पदाधिकारियों की पहचान की जाएगी। सरकारी अभिलेखों के रखरखाव और संरक्षण में हुई संभावित लापरवाही के लिए जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।



प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच समिति को निर्देश दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच पूरी कर स्पष्ट अनुशंसा के साथ रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं, प्रखंड नाजिर को भी निर्देश दिया गया है कि जांच के लिए जरूरी सभी अभिलेख और दस्तावेज समिति को उपलब्ध कराएं और जांच में पूरा सहयोग करें।



अब देखना होगा कि जांच में किन विभागों के दस्तावेज सामने आते हैं और सरकारी अभिलेखों को खुले में फेंकने के मामले में किन कर्मियों या अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होती है। फिलहाल जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

मुंगेर से FIRST BIHAR संवाददाता 'मोहम्मद इम्तियाज खान' की रिपोर्ट