ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल्स वर्कशॉप के मालिक नंदन कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां राजधानी में अपराधियों ने नंदन ऑटोमोबाइल्स वर्कशॉप के मालिक नंदन कुमार को गोली मार दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर इलाके की बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार रामकृष्ण नगर इलाके में नंदन ऑटोमोबाइल्स नाम से वर्कशॉप चलाते हैं। अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सिर में लगने की बात सामने आ रही है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।


घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

टैग्स