ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान

मधुबनी के हरलाखी के बरही गांव में AC लगाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय टेक्नीशियन महेश कुमार यादव की मौत हो गई। महेश बेनीपट्टी के बिरौली गांव का रहने वाला था और सैमसंग कंपनी में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के बरही गांव में शनिवार को AC लगाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी अरुण यादव के 28 वर्षीय पुत्र महेश कुमार यादव के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, महेश कुमार यादव सैमसंग कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। शनिवार को वह बरही गांव में AC लगाने गया था। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी और शव को लेकर बिरौली गांव पहुंचे।


शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।


इधर, सूचना मिलने पर बेनीपट्टी थाना के एसआई संजय कुमार सिंह और सूर्यबली यादव पुलिस टीम के साथ बिरौली गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया।