ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

Bihar Flood News: बगहा में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. गंडक बराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद लक्ष्मीपुर पंचायत के गोदाम टोला में करीब 100 घरों में कमर तक पानी पहुंच गया...

Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: नेपाल में हो रही लगातार बारिश का असर अब बिहार में बाढ़ के रूप में दिखने लगा है. बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. गंडक बराज से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंपारण के कई इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है. लक्ष्मीपुर पंचायत के गोदाम टोला में करीब 100 घरों में कमर तक पानी घुस गया है. कई घरों में बिस्तर तक पानी पहुंच चुका है, जिससे लोगों के सामने रहने और खाने-पीने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.


गोदाम टोला में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है. घरों के अंदर पानी भर जाने से रसोई और चूल्हे डूब गए हैं. कई परिवारों के जरूरी सामान भी पानी की चपेट में आ गए हैं. घरों में पानी का स्तर बढ़ने से लोग सुरक्षित जगह की तलाश में जुटे हैं.


ग्रामीणों के मुताबिक, पानी लगातार बढ़ रहा है और घरों के अंदर रहना मुश्किल होता जा रहा है. छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. कई परिवार ऊंचे स्थानों की ओर जाने की तैयारी में हैं.


वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य सड़क पर तीन फीट से अधिक पानी

बाढ़ का असर वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य सड़क पर भी दिखाई दे रहा है. सड़क पर करीब तीन फीट से अधिक पानी बहने की जानकारी सामने आई है. पानी के तेज बहाव के कारण इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है.


सड़क पर पानी का बहाव तेज होने के कारण कई राहगीर अपने वाहनों के साथ दोनों तरफ रुक गए हैं और पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है.


बाढ़ का पानी सड़क पर फैलने से राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है.


गंडक नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण बगहा और आसपास के इलाकों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है. कहीं गांवों में पानी पहुंच चुका है तो कहीं मुख्य सड़कों पर भी बाढ़ का पानी फैलने लगा है.