देशमृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बनाने पर हुक्का-पानी बंद, 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, राशन भी रोका
राजस्थान के सिरोही जिले में मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बनाने पर एक परिवार समेत 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें राशन, पानी और सामाजिक कार्यक्रमों से भी वंचित किया जा रहा है।











