ब्रेकिंग
First Bihar/Jharkhand की खबर का असर: झोपड़ी में चल रहे स्कूल को लेकर खुली विभाग की नींद, अब लिया गया बड़ा फैसलामामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत; भाई गंभीर रूप से घायलबूढ़ी गंडक में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातमBihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्साFirst Bihar/Jharkhand की खबर का असर: झोपड़ी में चल रहे स्कूल को लेकर खुली विभाग की नींद, अब लिया गया बड़ा फैसलामामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत; भाई गंभीर रूप से घायलबूढ़ी गंडक में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातमBihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, रोजगार और निवेश पर बड़े फैसले की उम्मीद; इन प्रस्तावों पर टिकी निगाहेंखेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जमुई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र में नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान के साथ-साथ मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है। करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा-जगदलपुर गांव के बीच स्थित नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।


घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना की पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। करगहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास भी जांच-पड़ताल की जा रही है।


प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि शव को पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। 


इसके अलावा आसपास के सभी थानों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और मृतका की पहचान करने का प्रयास जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता