ब्रेकिंग
2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा

गृह प्रवेश करने से पहले दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से दोनों की गई जान

दोनों भाई घर बनवा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान बीम में लगे लोहे की छड़ को सीधा करते समय ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले से आ रही है, जहां 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार को हुई इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दोनों भाई अपना नया घर बना रहे थे, लेकिन खुशियों का यह माहौल अचानक मातम में तब्दिल हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, चौबरिया गांव के वार्ड संख्या-11 निवासी भिखारी साह गोड़ के पुत्र नन्हू साह गोड़ (30 वर्ष) और सन्नू साह गोड़ (28 वर्ष) सिसवा में अपना-अलग मकान बनवा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान बीम में लगी लोहे की छड़ को सीधा करते समय ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आ गये। पहले छोटा भाई सन्नू करंट की चपेट में आया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई नन्हू दौड़ा, लेकिन वह भी तेज करंट की चपेट में आ गया।


दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल लौरिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। जीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक नन्हू साह गोड़ अपने पीछे पत्नी और 5 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को छोड़ गए हैं। वहीं छोटे भाई सन्नू साह गोड़ के परिवार में पत्नी, 2 वर्षीय पुत्र अंकुश, 3 वर्षीय पुत्री गुड़िया और 8 माह की एक मासूम बेटी है। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स