बिहारबेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मुंह में मारी गोली
बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के मुंह में गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद कर तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी











