ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मुंह में मारी गोली

बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के मुंह में गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद कर तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी

बिहार न्यूज
दो खोखा और जिंदा कारतूस बरामद
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
7 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैला दी। नगर थाना क्षेत्र के अलका सिनेमा हॉल के पीछे नागदह मोहल्ला स्थित गली में एक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस सनसनीखेज वारदात में युवक के मुंह में गोली मारी गयी है। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।


घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम, नगर थाना पुलिस, सदर-1 डीएसपी और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उसे आईसीयू में रखकर इलाज कर रही है।


घायल की पहचान, किराये के मकान में रह कर करता है व्यवसाय

घायल युवक की पहचान देवराज उर्फ देवा (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी जवाहर साह का पुत्र है। वर्तमान में वह सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह मोहल्ला में किराये के मकान में रहकर व्यवसाय करता है।


रात डेढ़ बजे लौट रहा था घर, पहले मारपीट फिर बेहद करीब से मारी गोली

परिजनों के अनुसार देवराज मंगलवार की देर रात अपना काम समाप्त कर करीब 1:30 बजे अपने किराये के मकान लौट रहा था। जैसे ही वह अलका सिनेमा हॉल के पीछे स्थित गली में पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक आरोपी ने बेहद करीब से गोली चला दी, जो सीधे उसके मुंह में जा लगी। गोली लगने के बावजूद देवराज ने हिम्मत नहीं हारी। वह किसी तरह घटनास्थल से भागकर मुख्य सड़क तक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। लोगों के जुटते ही हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


एसपी मनीष ने जारी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति

घटना को लेकर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडे एवं एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया गया तथा सभी आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित किए गए।


घायल के बयान में तीन लोग नामजद

एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घायल देवराज ने अपने फर्द बयान में राजा कुमार, मंटू यादव एवं विपुल कुमार को घटना का आरोपी बताया है। घायल ने पुलिस को बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर तीनों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद मंटू यादव ने गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटनास्थल से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद

एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा खून के नमूने सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं, ताकि घटना की हर कड़ी को तकनीकी रूप से जोड़ा जा सके।


सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस

सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडे और नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने स्वयं घटनास्थल पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन, डिजिटल इनपुट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।


पुरानी रंजिश बनी वजह? हर एंगल से जांच

प्राथमिक जांच और घायल के बयान से यह संकेत मिला है कि घटना के पीछे पुराना विवाद या आपसी रंजिश कारण हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान जारी है और व्यक्तिगत विवाद, आपराधिक प्रतिद्वंद्विता समेत सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।


कांड दर्ज, कई धाराओं में मामला

पुलिस ने इस मामले में नगर थाना कांड संख्या-323/2026 दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा-27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


डीएसपी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी

सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित सभी ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रिहायशी इलाके में देर रात खुलेआम हुई गोलीबारी से स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने जिस बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, उससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।


एसपी का सख्त संदेश

एसपी मनीष ने स्पष्ट कहा है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सभी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से अनुसंधान कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता