ब्रेकिंग
नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीTRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकनेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीTRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजक

पटना पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधियों में शामिल अमन को दानापुर से दबोचा

पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में पाटलिपुत्र थाना के टॉप-10 वांछित अपराधी अमन कुमार उर्फ सागर को दानापुर जंक्शन से गिरफ्तार किया। आरोपी पर लूट, चोरी और मंगलसूत्र झपटमारी सहित कई मामले दर्ज हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पाटलिपुत्र थाना के टॉप-10 फरार एवं वांछित अपराधी अमन कुमार उर्फ सागर को एसटीएफ के सहयोग से दानापुर से गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार, अमन कुमार वर्ष 2023 में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने की घटना में वांछित था। इस मामले में शामिल अन्य दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


जांच में यह भी सामने आया है कि अमन कुमार के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना सहित अन्य जिलों में लूट, चोरी और उत्पाद अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।


इस कार्रवाई को पाटलिपुत्र थाना पुलिस, एसटीएफ और विशेष कार्य बल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट