ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

1550 KM लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जुड़ेंगे बिहार के 8 जिले, जानिए.. कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?

Bihar Bullet Train Route: बिहार में बुलेट ट्रेन का संभावित रूट सामने आया है। प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगा। पटना समेत 5 जगहों पर बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।

Bihar Bullet Train Route
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Bullet Train Route: बिहार में बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में बड़ी पहल हो रही है। दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का संभावित रूट सामने आया है। इसके तहत बुलेट ट्रेन बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगी। इनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज शामिल हैं।




नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की ओर से इस कॉरिडोर का रूट अलाइनमेंट तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, बिहार में पांच प्रमुख जगहों पर बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनाए जा सकते हैं। इनमें बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार शामिल हैं।





हालांकि, अभी इन स्टेशनों के नाम और उनके लिए जमीन की जगह को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। प्रस्तावित कॉरिडोर आरा, पूर्णिया और किशनगंज से भी होकर गुजरेगा। लेकिन इन शहरों में बुलेट ट्रेन का नियमित ठहराव होगा या नहीं, इसका फैसला अंतिम डीपीआर और सर्वे पूरा होने के बाद ही किया जाएगा।




राजधानी पटना में बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाने के लिए फुलवारीशरीफ स्थित एम्स के आसपास की जगह पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक स्टेशन के लिए जमीन का चयन नहीं हुआ है। इसके लिए अंतिम फैसला रूट अलाइनमेंट, सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के आधार पर लिया जाएगा।




केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई थी। इस प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 1550 किलोमीटर बताई जा रही है। इसके बनने से बिहार के कई जिलों को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। फिलहाल बिहार में बुलेट ट्रेन के स्टेशनों की लोकेशन, जमीन और ठहराव को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसके लिए डीपीआर और सर्वे का काम पूरा होना जरूरी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता