ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

बर्थडे पार्टी में बुलाकर आर्केस्ट्रा डांसर से दरिंदगी: दो युवकों ने की घिनौनी वारदात, पीड़िता ने बयां की आपबीती

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बर्थडे पार्टी में डांस करने गई महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस...

बर्थडे पार्टी में बुलाकर आर्केस्ट्रा डांसर से दरिंदगी: दो युवकों ने की घिनौनी वारदात, पीड़िता ने बयां की आपबीती
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि बर्थडे पार्टी में डांस करने के बहाने युवती को किराए के कमरे में बुलाया गया, जहां दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की. घटना लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.


जानकारी के अनुसार, शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहते हैं. मकान में मकान मालिक नहीं रहते हैं. इसी मकान में रहने वाले एक युवक का जन्मदिन था. पार्टी में डांस कराने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था.


पीड़िता के मुताबिक, उसे बताया गया था कि बर्थडे पार्टी में डांस करना है. इसी बात पर वह अपनी एक साथी के साथ वहां पहुंची. जब दोनों युवतियां कमरे में पहुंचीं तो वहां पहले से सात युवक मौजूद थे. कुछ देर तक पार्टी का कार्यक्रम चलता रहा. इसी बीच दूसरी युवती वहां से निकल गई.


पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद कमरे में मौजूद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की. घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने कमरे का निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए.


दोनों महिला डांसर पुलिस की सुरक्षा में

घटना के बाद पुलिस ने दोनों महिला डांसरों को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.


फिलहाल पुलिस घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.