ब्रेकिंग
पहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

इश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्या

बिहार की महिला मोटरयान निरीक्षक समिता कुमारी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति देव कुमार गुंजन की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप है। कटिहार रेल पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर महिला MVI, उसके प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुला

मोटरयान निरीक्षक, सुपौल एमवीआई, परिवहन विभाग, समिता कुमारी मोटरयान निरीक्षक, Bihar News, Bihar MVI News, Woman Motor Vehicle Inspector, Samita Kumari, Husband Murder Case, Katihar Rail Police, Jehanab
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार की महिला मोटरयान निरीक्षक ने रिश्तों की सारी सीमाओं को लांध दिया. एमवीआई का लंबे समय से दूसरे पुरूष से प्रेम संबंध था. पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची. महिला मोटरयान निरीक्षक ने पति की गोली मरवाकर हत्या करा दी.  

बिहार की एक महिला मोटरयान निरीक्षक ने अपने पति की हत्या कर दी. महिला एमवीआई ने जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर पति को सदा के लिए हटा दिया. पुलिस ने महिला मोटर यान निरीक्षक, प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है .रेल पुलिस कटिहार के एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया है.

जमुई में पदस्थापित विद्युत कर्मी देव कुमार गुंजन 11 जून 2026 को ट्रेन से सुपौल में पदस्थापित अपनी पत्नी समिता कुमारी (मोटर यान निरीक्षक) से मिलने जा रहे थे. जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार देव कुमार गुंजन की रेल थाना मानसी के बदला घाट के समीप गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था. गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में मानसी रेल थाना में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया .घटना के बाद बरौनी रेल अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया.

वैज्ञानिक अनुसंधान में मिले साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल मोटर यान निरीक्षक समिता कुमारी, प्रेमी अजीत कुमार जो जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के साहू बीघा का रहने वाला है को गिरफ्तार किया गया. साथ ही सुपारी किलर धीरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में महिला मोटर यान निरीक्षक समिता कुमारी के प्रेमी अजीत कुमार ने बताया कि मेरे और समिता के बीच प्रेम में उसके पति देव कुमार गुंजन बाधा बन रहा था. अजीत और समिता ने सुपारी देखकर देव कुमार गुंजन की हत्या करा दी.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता