ब्रेकिंग
पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, अबतक 7 लोगों की मौत की खबर; कई घायलबिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बजाय टेबल पर खर्राटे लेते दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलक्या यही शराबबंदी है? बिहार में ट्रेनों से गांजा और शराब की तस्करी का खुलासा, लाखों का माल बरामदसरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोपपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलपटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, अबतक 7 लोगों की मौत की खबर; कई घायलबिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बजाय टेबल पर खर्राटे लेते दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलक्या यही शराबबंदी है? बिहार में ट्रेनों से गांजा और शराब की तस्करी का खुलासा, लाखों का माल बरामदसरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोपपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायल

सीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

सीतामढ़ी में पाकिस्तान से कथित सोशल मीडिया संपर्क के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो मोबाइल और चार सिम कार्ड जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले की गाढ़ा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से कथित सोशल मीडिया संपर्क और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान टकौर गांव निवासी मोहम्मद इखलाक और मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है।


पुलिस ने इस मामले में गाढ़ा थाना कांड संख्या 78/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।


इंस्टाग्राम के जरिए कथित संपर्क का आरोप

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोहम्मद इखलाक का इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान स्थित कथित अकाउंट "MD Khan Jan" और "MD Rana" से संपर्क था। आरोप है कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए कथित रूप से उकसाया जाता था। पुलिस का यह भी दावा है कि उसे मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए पैसों का कथित लालच दिया गया था। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।


गुजरात से लौटने के बाद हुई गिरफ्तारी

जांच में यह भी सामने आया है कि मोहम्मद इखलाक और मोहम्मद अरमान गुजरात की एक सिलाई फैक्ट्री में कार्यरत थे। दोनों 14 जून 2026 को सीतामढ़ी लौटे थे। इसके बाद पुलिस को मिले इनपुट और प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।


दो मोबाइल और चार सिम कार्ड जब्त

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। जब्त किए गए मोबाइल और सिम कार्ड की फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि कथित सोशल मीडिया संपर्कों और अन्य गतिविधियों की पुष्टि की जा सके।


डिजिटल साक्ष्यों की हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अभी जांच के प्रारंभिक चरण में है। डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया चैट, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता