ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल

नालंदा से बहला-फुसलाकर पटना लाई गईं दो नाबालिग बहनें होटल से बरामद, युवक को भेजा गया जेल

पटना जंक्शन के पास नंद बिहार होटल से पुलिस ने दो नाबालिग सगी बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में संगठित नेटवर्क की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना जंक्शन के आस-पास संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जक्कनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंद बिहार होटल से दो सगी नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बहनों को कथित तौर पर नालंदा से बहला-फुसलाकर पटना लाया गया था।


मौके से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दोनों नाबालिग बहनों के परिजनों को सूचना देकर उन्हें सकुशल उनके हवाले कर दिया गया।


पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों को पटना किस उद्धेश्य से लाया गया था और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह या मानव तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।


आईजी जितेंद्र राणा के निर्देश पर पटना जंक्शन, करबिगहिया और आसपास के इलाकों में निगरानी और सख्त की जाएगी। इसके साथ ही होटल और लॉज संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें सभी ग्राहकों का अनिवार्य सत्यापन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए जाएंगे।

पटना से सूरज की रिपोर्ट