धर्ममोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ रवाना, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा पूरा इलाका
मोतिहारी के सिंधिया गुमटी से बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा के लिए 45 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया और देश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना के साथ यात्रा शुरू हुई।











