ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने चुनाव में जीविका दीदियों के इस्तेमाल का लगाया आरोप, EC से की यह मांग

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर जीविका दीदियों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।

Bankipur By Election
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान होना है। चुनाव को लेकर बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रहे हैं।



इस बीच जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर जीविका दीदियों के कथित राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जन सुराज चुनाव आयोग के सामने धरना देगा।



प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सरकार की तरह सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार भी चुनाव में जीविका दीदियों के नेटवर्क का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।



उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जीविका दीदियों को गांव-गांव भेजकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। उनका आरोप है कि बूथों पर विभिन्न सेवाएं देने के बहाने जीविका दीदियों को लगाया जाता है, जहां वे मतदाताओं को एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रभावित करती हैं।



रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात कर इस मामले की शिकायत करेगा। उनकी मांग होगी कि जीविका दीदियों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखा जाए। पीके ने कहा कि जीविका दीदियां सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, फिर भी सरकार उन्हें आधिकारिक चुनाव कार्यों में शामिल करती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए सही नहीं बताया।



उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं और जीविका दीदियों के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन को आदेश जारी कर जीविका दीदियों को चुनाव प्रक्रिया से अलग रखा जाना चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता